फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

लू के थपेड़ों से झुलसा जम्मू, चार साल बाद भीषण गर्मी

विज्ञापन
weather
जम्मू। भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। राजधानी जम्मू में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। आसमान से बरस रही आग से सोमवार को जम्मू में चार साल बाद अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री के साथ सबसे अधिक तपिश रही। इससे पहले 5 जून 2017 को जम्मू में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह बटोत में चार, कटड़ा और भद्रवाह में तीन-तीन साल बाद जून में अब तक सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में आगामी 10 जून तक गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार की शुरुआत गर्म हवा के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। इससे हर कोई बेहाल रहा। कई जगह तारकोल भी पिघल रहा है। छतों पर रखी टंकियों से घरों के भीतर गर्म पानी आ रहा है। दोपहर के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है। आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने से पारा नए रिकार्ड बना सकता है।
विज्ञापन

जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन ठंडा रहने वाले बटोत में भी सोमवार को चार साल बाद भीषण गर्मी महसूस की गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले 4 जून 2017 को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भद्रवाह में तीन साल बाद सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 14 जून 2018 को दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तीन साल बाद दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां दिन का अधिकतम तापमान 13 जून 2018 को 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed