फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather changes in jammu and kashmir snow fall in next 24 hours

जम्मू-कश्मीर में फिर बिगड़ा मौसम, अगले 48 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी

Wed, 08 Feb 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 08 Feb 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
weather changes in jammu and kashmir snow fall in next 24 hours
हिमस्खलन की चेतावनी जारी - फोटो : Demo Pic

जम्मू कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कई जगह बारिश से बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया। वीरवार को भी रियासत में कुछ स्थानों पर बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दस फरवरी से रिसासत में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


पहलगाम, गुलमर्ग में करीब एक सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। इसके अलावा जम्मू संभाग सहित कई इलाकों में बारिश भी हुई और कभी बादल तो कभी धूप खिलने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। उधर जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे को सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए एक तरफा खोला गया, लेकिन यह सिलसिला सुबह 11 बजे तक ही बना रह सका।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम और कई जगह पर पस्सियां गिरे होने और फिसलन से ग्यारह बजे के बाद किसी भी गाड़ी को जम्मू से जाने की अनुमति नहीं दी गई। रियासत में माइनस 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लेह सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में मौसम साफ

weather changes in jammu and kashmir snow fall in next 24 hours
श्रीनगर - फोटो : File Photo

वहीं श्रीनगर समेत अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार आने लगा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। काजीगुंड में 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

जम्मू में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी में बुधवार को मौसम साफ रहने के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही को चालू रखा गया।

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ जगहों पर पस्सियां गिर आने के कारण राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम रहा, लेकिन मौसम साफ रहने के चलते जम्मू से श्रीनगर की ओर गाड़ियों को रवाना किया गया। वहीं श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी सभी उड़ानें सही ढंग से संचालित की गईं।

अगले 48 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी

weather changes in jammu and kashmir snow fall in next 24 hours
अगले 48 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी - फोटो : FILE PHOTO
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक घाटी के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए उन्हें सतर्कता बरतने की अपील की है। एक अधिकारी के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ ही ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाएगा और कभी भी कहीं भी हिमस्खलन हो सकता है।

इसलिए लोगों से अपील है कि वे एहतियात बरतें और उन इलाकों में जाने से गुरेज करें, जहां हिमस्खलन का खतरा है। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल, शोपियां, पुलवामा जिलों के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन का ज्यादा खतरा है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed