फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather changes in jammu and kashmir on friday

जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम, बारिश से लोगों को थोड़ी राहत

Sat, 22 Apr 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 22 Apr 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
weather changes in jammu and kashmir on friday
मौसम में बदलाव - फोटो : फाइल फोटो

रियासत में शुक्रवार को बदले मौसम से कई हिस्सों में बारिश हुई। जम्मू में देर रात तेज हवाओं के साथ मेघ बरसे। तापमान में काफी गिरावट आई, इससे लोगों को राहत मिली। आंधी के चलते जम्मू जिले समेत कठुआ और अन्य स्थानों पर बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबर है। 

विज्ञापन


तेज हवाओं के बीच शहर के कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, इसके पहले जम्मू में दिन का पारा चालीस डिग्री तक बना हुआ था। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि आसमान से पानी बरसेगा।, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन


दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन का पारा कुछ गिरकर सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात नौ बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला कठुआ के बनी इलाके में शुक्रवार तड़के चार बजे गुल हुई 33 केवी लाइन देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। आंधी तूफान के चलते कई जगह कंडक्टर स्नैप हो गए हैं। बिलावर क्षेत्र में वीरवार रात हल्की बारिश हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटों में श्रीनगर में 7.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed