{"_id":"5d016204bdec22072b5a7cd1","slug":"weather-changed-in-jammu-kashmir-hot-rain-hail-stone-and-snowfall-together-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मौसम के रंग: तेज धूप, हवाओं के साथ बारिश, ओले और बर्फबारी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मौसम के रंग: तेज धूप, हवाओं के साथ बारिश, ओले और बर्फबारी, दो की मौत
Thu, 13 Jun 2019 03:09 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 13 Jun 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर को झुलसा देने वाली तपिश के बीच बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कश्मीर घाटी के साथ जम्मू के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ।
बांदीपोरा में पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि बादल फटने से नैदखाई सुंबल में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। उधर फिरोजपुर नाले में एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। इसमें फंसे दो भाइयों को जवानों ने बचा लिया। कश्मीर के पट्टन इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों के अलावा घरों के भीतर पानी चला गया।
जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के कई हिस्सों में बारिश से तपिश से राहत मिली है। चिनैनी में बारिश के साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई। जम्मू में सुबह बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। लेकिन दिन चढ़ने के साथ तपिश ने भी रंग दिखाया।
विज्ञापन
यहां दिन का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कठुआ जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे मक्की की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। बिलावर, बसोहली, बग्गन, डुग्गन आदि इलाकों में तापमान में गिरावट आई है।
मौसम बिगड़ने का सबसे ज्यादा असर घाटी में दिखाई दिया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चंदाजी क्षेत्र में एक घर पर पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। इनकी पहचान मुबीना बानो और शरीफा (33) के रूप में हुई है।
बांदीपोरा जिला के ही नैदखाई सुंबल के पोशवारी गांव में धान की बिजाई कर रहे एक परिवार के चार सदस्य बादल फटने से उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। इनकी पहचान इरफान अहमद वानी (26), जावेद अहमद वानी (28), मसरत बेगम (45) और ताहिरा बेगम (33) के रूप में हुई है। सभी को उचित इलाज के लिए बेमिना श्रीनगर जेवीसी अस्पताल में रेफर किया गया।
उत्तरी कश्मीर के फिरोजपुर नाले में पानी के तेज बहाव में कार में फंसे दो भाइयों को सैन्य जवानों ने बचाया। मूसलाधार बारिश से कई नदी नाले उफान पर रहे। रियासत में इसे प्री मानसून की बारिश से देखा जा रहा है।

श्रीनगर में सुबह से शुरू हो गई बारिश
घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित अन्य हिस्सों में बीती रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला बुधवार दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश जिलों में बारिश से दिन का तापमान सामान्य से 8 से 11 डिग्री तक लुढ़क गया है। सोनामर्ग, कारगिल, गुरेज और द्रास क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है।
अस्थायी पुल बनाकर 500 भेड़ों को रेस्क्यू किया
बडगाम जिले के छदोरा क्षेत्र के बादीपोरा नाले में अचानक पानी के तेज बहाव के बीच करीब पांच सौ भेड़े फंस गईं। सूचना मिलने पर एसएचओ छदोरा महबूब ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर नाले पर अस्थायी पुल का निर्माण किया, जिससे भेड़ों को बाहर निकाला गया।
आज हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। इससे जम्मू संभाग में तपिश में बढ़ोतरी होगी।
कहां कितनी हुई बारिश
पहलगाम 54.4 मिलीमीटर
गुलमर्ग 75.8
श्रीनगर 39.2
जम्मू 04.3
बनिहाल 35.3
बटोत 41.9
कटड़ा 16.8
भद्रवाह 53.9