{"_id":"0423795394076014e904f3f56d513d97","slug":"weather-change-in-kashmir-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घाटी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घाटी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Mar 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले चौबीस घंटों में घाटी में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हलकी बर्फबारी हो सकती है, लेकिन जम्मू में लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में पारा लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। अमूमन ठंडक का अहसास करवाने वाला श्रीनगर भी तपिश झेल रहा है। राज्य में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे ज्यादा सर्द चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते से जम्मू में मौसम साफ रहने से पारा लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। यहां मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ऊपर 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
तापमान बढ़ने से सूर्य पुत्री तवी नदी सहित अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों पर पानी का स्तर गिरने लगा है। श्रीनगर में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह लेह में अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.0 और गुलमर्ग में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।