{"_id":"6651342637012461380edb6d","slug":"weather-change-black-out-in-jammu-city-jammu-news-c-10-jam1006-367204-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आंधी ने मचाया तांडव, आधा शहर अंधेरे में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आंधी ने मचाया तांडव, आधा शहर अंधेरे में डूबा
विज्ञापन
-कई जगह छतों से टीनें उड़ीं, कई पेड़ों की बड़ी टहनियां टूटकर गिरीं
-अधिकांश इलाके में देर रात तक बिजली गुल रही, समय से पहले बंद हुए बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रचंड गर्मी के बीच मौसम का शुक्रवार को अचानक मिजाज बदला और आंधी ने शहर में तांडव मचाया। रात आठ बजे हल्की बारिश हुई। इससे पहले कई जगह छतों से टीनें उड़ गईं, कई जगह पेड़ों की बड़ी टहनियां टूट कर गिरीं। धूल भरी आंधी से समय से पहले ही कई बाजार बंद हो गए। आसपास के इलाकों में भी बारिश के कारण ठंडी हवाओं से रात को गर्मी से राहत रही। खराब मौसम के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में देररात तक बिजली गुल रही।
शहर और आसपास के इलाकों में शाम छह बजे आसमान से काली घटाएं छा गई थीं। देखते ही देखते चारों ओर अंधेरा हो गया। शाम सात बजे के बाद तेज हवाएं चलना शुरू हुईं जो देर रात तक जारी थीं। इससे धूल भरी आंधी से खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। तेज हवाओं से खुले में रखे सामान को नुकसान पहुंचा। जिन इलाकों में बिजली ढांचा प्रभावित हुआ वहां खराब मौसम के कारण उसे दुरुस्त करने में बिजली कार्पोरेशन के कर्मचारियों को खासी परेशानी आई। दिन में 40 डिग्री के ऊपर तापमान रहने के बाद रात को अचानक पारे में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली।