{"_id":"61dab5dd9ad71d3ff66a4033","slug":"weather-and-snowfall-in-kashmir-flight-operations-resume-at-srinagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बर्फबारी: बहाल किया गया हवाई यातायात, अब तक रद्द की जा चुकी हैं 270 उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बर्फबारी: बहाल किया गया हवाई यातायात, अब तक रद्द की जा चुकी हैं 270 उड़ानें
Sun, 09 Jan 2022 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
weather and snowfall in kashmir
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पारा माइनस में होने से जल स्रोत भी बर्फ में तब्दील हो गए हैं। कई जिलों में सड़क यातायात भी प्रभावित है। इस बीच हवाई यात्रा करने वालों के लिए रविवार का दिन खुशी लेकर आया। हवाई संपर्क बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि घाटी में भारी बर्फबारी और खराब दृश्यता के कारण शनिवार को श्रीनगर हवाईअड्डे से चलने वालीं सभी 40 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। श्रीनगर हवाईअड्डे से आने-जाने के लिए हवाई यातायात रविवार सुबह बहाल कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि बर्फबारी के कारण शनिवार को हवाईअड्डे पर दृश्यता 600 मीटर से भी कम रही थी।
विज्ञापन