{"_id":"61e3239e6d0b760f3f67cc7d","slug":"weather-akhnoor-news-jmu2519734135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरा जयौडियां तथा खौड़ लोगों ने घरों से बाहर निकलना किया कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। तीन दिन से ज्यौड़ियां तथा खौड़ क्षेत्र को घने कोहरे और धुंध ने घेर रखा है। इससे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पूरा क्षेत्र ठिठुर रहा है। क्षेत्र के लोग दिनभर आग का सहारा ले रहे हैं। ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
अधिकतर लोगों ने ठंड के कारण घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र के बाजारों में रौनक भी कम दिख रही है। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदार रिंकू खजूरिया, सोनू शर्मा तथा विक्की शर्मा ने बताया कि ठंड की वजह से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। क्योंकि लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। स्थानीय निवासी महिला रेखा रानी, रजनी देवी तथा राकेश भाऊ ने बताया कि ठंड अधिक होने से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बाद दोपहर क्षेत्र में दो दिन के पश्चात धूप निकली थी, लेकिन आज तो पूरा दिन क्षेत्र में घना कोहरा और धुंध का प्रकोप रहा। लोग पूरा दिन आग के पास बैठे दिखाई दिए।
वहीं खौड़ के निचले क्षेत्र की पंचायतों के किसान चरण दास, बोध राज, बलवीर सिंह आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई बारिश से उनके गेहुं तथा सरसों की फसल के खेत बारिश के पानी से भरे हुए हैं। जिनको धूप की जरूरत थी। क्योंकि धूप से खेतों में भरे पानी के खेत सूखने थे, लेकिन धूप ही नहीं खिल रही है, जिससे उन्हें फसल के नुकसान का भी डर बना हुआ है। फसल को इस समय खाद के छिड़काव की जरूरत है खाद के छिड़काव का समय निकलता जा रहा है, लेकिन खेत पानी से भरे हैं।
विज्ञापन
सर्दी ने दिखाया अपना रंग
आरएस पुरा / मीरां साहिब। बादल छाए रहने के साथ शनिवार को सर्दी में काफी बढ़ोतरी रही। कई दिन से धूप निकलने पर पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते चल रही शीतलहर से राहत मिली थी। मौसम विभाग की ओर से पहले ही सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन भर हवा नहीं चली। अगर हवा चलती तो सर्दी में और बढ़ोतरी हो सकती थी। किसान रतन लाल ने कहा कि गत दिनों पांच दिन तक हुई बारिश के चलते किसानों को भी काफी हद तक लगाई गेहूं की फसल के लिए बेहतर रही। उन्होंने कहा कि अगर फिर से बारिश होती है तो फसलों के लिए ठीक नहीं। संवाद
सर्दी और कोहरे ने किया बेहाल
परगवाल। कुछ दिन से सर्दी और कोहरे की मार झेल रहे परगवाल वासियों को सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। क्षेत्र तीन दिन से ठंड और कोहरे की चपेट में है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि शुक्रवार दोपहर में थोड़ी धूप जरूर खिली, लेकिन शनिवार को क्षेत्र को एक बार फिर पूरे दिन कोहरे की चपेट में रहा। इससे ठंड का प्रकोप अभी भी बरकरार है। लोग ठंड से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर लोग शरीर को ढक कर निकल रहे हैं। वहीं गांवों में ज्यादातर जगहों पर ग्रामीण आग सेकते नजर आ रहे हैं। किसानों के अनुसार उनको ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों के चारे के लिए उठानी पड़ रही है। क्योंकि ठंड में चारा काटने से उनको बहुत परेशानी हो रही है। इसलिए मौजूदा समय आग उनका सहारा बनी है। संवाद