{"_id":"61648d408ebc3e4cc125578a","slug":"weather-akhnoor-news-jmu2455918188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ चली आंधी से बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ चली आंधी से बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
अखनूर..... पहाड़ों में बफवारी और मैदानी क्षेत्रों में आंघी और बारिश होने
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार रात को बारिश के साथ चली तेज हवा से बासमती फसल को नुकसान हुआ है। रात को चली आंधी से क्षेत्र में रात भर बिजली बाधित रही। कईं गांवों से पेड़ गिरने की खबर है। सजवाल से परगवाल पहुंचने वाले लिंक मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों ने विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि रात भर बंद रही बिजली सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे बहाल हुई, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
पकने की कगार पर खड़ी धान की फसल गिरी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार देर रात बारिश के साथ चली आंधी तेज हवा से किसानों की खेतों में खडी़ धान की फसल गिर गई। हालांकि बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन उसके बावजूद पकने के मुहाने पर खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
किसान गिरधारी शर्मा ने बताया कि जब-जब किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलने को होता है तब-तब कुदरत कुछ ऐसा कर देती है कि उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। उनका कहना था कि पकने के मुहाने पर खड़ी फसल का गिरना के लिए चिंता का विषय है। किसान रवि कुमार ने कहा कि बारिश के साथ चली तेज हवा से ज्यादा नुकसान बासमती फसल को हुआ है। हालांकि जल्दी पकने वाली दूसरी किस्म की धान की फसल भी आंधी की चपेट में आई है। उनका कहना था कि गिरी फसल को कटाई में भी बड़ी परेशानी आती है। उन्होंने मौजूदा सीजन में किसानों को नुकसान होने की बात कही।
विज्ञापन
आंधी में टीन शेड पर गिरा पेड़, कार भी हुई क्षतिग्रस्त
अखनूर। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में आंधी और बारिश से तापमान गिर गया है। कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र में रविवार रात आंधी और भारी बारिश शुरू हो गई। अखनूर सहित कई गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया। तेज बारिश से कई गांवों में देर शाम तक भी बिजली सुचारुनहीं हो सकी। गांव मैरा मेंदरियां में पंच रतनलाल के टीन शेड पर एक पेड़ उखड़ कर गिर गया जिससे शेड और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य कई गांवों में भी टीन शेड और कुल्ले क्षतिग्रस्त होने का समाचार है। संवाद