फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   way to gurez, razdan pass reopens

राजदान पास खुला, गुरेज जाने का रास्ता साफ

Sat, 16 May 2015 02:01 AM IST
Updated Sat, 16 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
way to gurez, razdan pass reopens

कश्मीर में जोजिला पास के खोले जाने के ठीक दो दिन बाद शुक्रवार को सेना द्वारा बांडीपोरा-कंजलवान-दावर सड़क को खोल दिया गया। सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने राजदान पास पर हरी झंडी दिखाते हुए इसे खोला।

विज्ञापन


समुद्री सतह से 11700 फीट की ऊंचाई पर स्थित राजदान पास रास्ते को साल भर खुला रखने में एक बड़ी रुकावट है कि वहां काफी ज्यादा बर्फबारी होती है जिसके कारण गुरेज तक का संपर्क कट जाता है।
विज्ञापन


वहीं इसके खुलने से गुरेज के साथ संपर्क एक बार फिर से जुड़ गया। इससे लोगों की मुश्किलें भी कम हो जाने की उम्मीद है। पिछले वर्ष यह पास 20 मई 2014 को यातायात के लिए खोला गया था और 24 जनवरी 2015 तक खुला रखा गया था जो सामान्य समय से एक महीने ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरेज का रास्ता बांडीपोरा से है जो राजदान पास से होते हुए गुजरता है। यह एकमात्र रास्ता है गुरेज जाने का। जो भारी बर्फबारी और हिमस्खलनों के चलते साल के कई महीने बंद रहता है।

बनाई जाएगी 18 km लंबी टनल

way to gurez, razdan pass reopens

इस रास्ते को हर मौसम में खुला रखने के लिए बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी तैयार की गई है, जिसके चलते राजदान पास के नीचे से 18 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने बीआरओ के अधिकारियों समेत उनके स्थानीय मजदूरों की खराब मौसम और भीषण ठंड के बावजूद समय से पहले रास्ता खोलने की सराहना की।

उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए कार्य की भी सराहना की और वो भी उस समय, जब रास्ता बंद था। वायु सेना द्वारा बांडीपोरा और गुरेज के बीच करीबन 550 स्थानीय लोगों को एयरलिफ्ट किया गया।

इस मौके पर एमएलए गुरेज नजीर अहमद, डीवाई जीओसी 28 इंफेंट्री डिवीजन ब्रिगेडियर एन बालन, चीफ इंजीनियर बीकन ब्रिगेडियर एके दास, कमांडेंट 32 बीआरटीएफ कर्नल मुरलीधरन, एसएचओ गुरेज अब्दुल मजीद, डीएसपी अब्दुल रशीद के अलावा अन्य प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed