फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Waterlogging in Gandhi Nagar, Trikuta Nagar due to rain at night

Jammu News: रात में बारिश से गांधी नगर, त्रिकुटा नगर में जलभराव

विज्ञापन
Waterlogging in Gandhi Nagar, Trikuta Nagar due to rain at night
गांधी नगर अस्पताल रोड पर हुए जलभराव के पानी को निकालते नगर निगम के कर्मचारी। श्रोत नगर निगम
- नगर निगम की टीमें दौड़ीं, नाले में फंसे कचरे को जेसीबी से कराया साफ
विज्ञापन

- अस्पताल रोड पर सड़क किनारे जलभराव से निपटने को पानी किया पंप

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देर रात कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के बाद शहर में तवी नदी के साथ ही नाले सुबह उफनाते नजर आए। गांधी नगर, त्रिकुटा नगर में सड़क के किनारे जलभराव होने से यातायात रुका तो नगर निगम ने गाड़ी भेजकर पानी पंप कराया। इसके बाद नानक नगर, त्रिकुटा नगर व ओल्ड सतवारी में नाले के बीच सिल्ट, कूड़ा फंसने की सूचना के बाद जेसीबी भेजकर पानी की निकासी कराई गई।

गांधी नगर अस्पताल रोड के पास सड़क के किनारे बारिश के बाद जलभराव नजर आया। सुबह ही नानक नगर व त्रिकुटा नगर के बीच से निकलने वाले बड़े नाले बारिश के पानी में उफान मारते नजर आए। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई जगह पर कूड़ा,कचरा व सिल्ट फंस जाने से बारिश का पानी आगे निकलने में रुकावट पैदा हुई। नगर निगम टीम को सूचना मिली तो ट्रांसपोर्ट ऑफिसर इंजीनियर धर्मवीर सिंह ने टीम भेजकर कई जगह नाले से सिल्ट साफ कराई। टीम ने गांधी नगर,त्रिकुआ नगर,नानक नगर में कई जगह पर रोड के किनारे जलभराव के पानी को पंप लगाकर निकाला। कई जगह मेनहोल व सीवरेज का पानी निकलने में परेशानी हुई वहां पानी की निकासी कराई गई।
विज्ञापन


इनसेट ----
कई जगह कचरा सड़क तक बहकर आया
- बारिश के बाद सड़कों पर पानी के साथ कचरा व कूड़ा भी बहकर आया। जिसे नगर निगम की टीम ने प्राथमिकता के साथ साफ कराया। शहर के बाजारों,चौराहों में भी स्थिति जलभराव की सामान्य रही,कहीं कहीं सड़क के किनारे ही पानी रुका। मौसम खुलने के बाद नालों में पानी का बहाव भी कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट ---
मानसून के पहले ही नाले की सफाई से नहीं हुआ जलभराव
- मानसून के पहले ही शहर के सभी बड़े व छोटे नालों की सफाई कराए जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में नजर आई। कुछ जगह पर सड़क के किनारे जलभराव नजर आया। जिसे नगर निगम की टीम ने थोड़ी देर में ही साफ कर दिया। सुबह हल्की बारिश हुई और बाद में मौसम पुरी तरह खुल गया।

वर्जन ---
नालों में बारिश के पानी के साथ सिल्ट व कूड़ा बहकर आया था। त्रिकुटा नगर, नानक नगर, गांधी नगर अस्पताल रोड व सतवारी के पास कुछ जगहों पर जेसीबी चलाकर पानी की निकासी कराई गई। स्थिति नियंत्रण में है कहीं जलभराव की सूचना या किसी प्रकार की घटना की जानकारी नहीं मिली है।

- इंजीनियर धर्मवीर सिंह, ट्रांसपोर्ट ऑफिसर, नगर निगम जम्मू

गांधी नगर अस्पताल रोड पर हुए जलभराव के पानी को निकालते नगर निगम के कर्मचारी। श्रोत नगर निगम

गांधी नगर अस्पताल रोड पर हुए जलभराव के पानी को निकालते नगर निगम के कर्मचारी। श्रोत नगर निगम

गांधी नगर अस्पताल रोड पर हुए जलभराव के पानी को निकालते नगर निगम के कर्मचारी। श्रोत नगर निगम

गांधी नगर अस्पताल रोड पर हुए जलभराव के पानी को निकालते नगर निगम के कर्मचारी। श्रोत नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed