फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water supply schem diley

चिनाब वाटर सप्लाई स्कीम को नहीं मिल रहा बजट

विज्ञापन
water supply schem diley
जम्मू। चिनाब पेयजल आपूर्ति योजना के काम को शुरू करने के लिए बजट नहीं मिल रहा है। योजना के तहत बजट स्वीकृति के लिए कवायद लगभग छह साल पहले यानी 2014 में शुरू हुई, अभी तक फाइलें स्वीकृति का इंतजार ही कर रही हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष भी योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की मांग की गई। इस पर भी केंद्र सरकार की ओर से बजट स्वीकृत नहीं किया गया। योजना के तहत जम्मू शहर में 24 घंटे पानी देने का प्रावधान है। मगर, केंद्र सरकार योजना का काम शुरू कराने को गंभीर नहीं है। साथ ही शहर में सदा के लिए पेयजल किल्लत खत्म होनी थी। मौजूदा समय में तमाम जल स्रोतों से 54 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन आपूर्ति हो पाता है। यह पानी शहर वासियों की प्यास बुझाने के लिए नाकाफी है।
विज्ञापन

चिनाब पेयजल आपूर्ति योजना में दरिया से पानी लिफ्ट कर जम्मू पहुंचाया जाना है। इसके बाद यहां फिल्टर प्लांट बनने हैं। यहां पानी लिफ्ट कर टैंकों तक पहुंचाया जाना है। बजट स्वीकृति के लिए अलग-अलग संगठनों की ओर से भी मांग की जा रही है। अब योजना का काम शुरू न होने से लोगोें को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के दिनों में पेश आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
योजना के तहत केंद्र से बजट स्वीकृत होना है। अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है। इस कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
-संजीव चड्ढा, मुख्य अभियंता, पीएचई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed