फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: जलशक्ति केंद्र से ट्रांसफार्मर, मोटरों के तार और सामान चोरी, मढ़ाना में 15 दिनों से पेयजल संकट

विज्ञापन
water problem
- गांव के 40 परिवार टैंकर से पानी खरीदकर बुझा रहे प्यास
विज्ञापन

- एक वर्ष पहले नौ करोड़ की लागत से बना केंद्र बना चोरों का निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। जलशक्ति केंद्र मढ़ाना से ट्रांसफार्मर और मोटरों से चोरों ने तार और अन्य सामान चोरी कर लिया है। इससे खड़ा मढ़ाना गांव में बीते 15 दिनों से पेयजल संकट है। गांव के 40 परिवार टैंकरों से पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बीते माह 24 अप्रैल की रात जलशक्ति केंद्र में चोरी हुई थी। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की लेकिन चोरों का कोई सुराग अब तक नहीं लगा है। घटना के 15 दिन बाद भी जलशक्ति विभाग पानी की सप्लाई बहाल नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, कमल सिंह और अजीत सिंह ने बताया कि एक साल पहले नौ करोड़ रुपये की लागत से बने इस जलशक्ति केंद्र में चोरी की घटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण सरकारी केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
ग्रामीणों ने मांग की कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए। उनका कहना है कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। अर्जुन सिंह, कृपाल सिंह और तबीत सिंह ने बताया कि गांव के कई गरीब परिवार पैसे खर्च कर टैंकरों से पानी नहीं मंगवा सकते हैं। इसके कारण उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीसी आयुषी सूदन से मांग की कि जल्द आपूर्ति बहाल करवाई जाए।

------
जलशक्ति केंद्र में चोरी से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। मैकेनिकल विंग की ओर से मरम्मत कार्य पूरा होते ही गांव में दोबारा पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
-गाैरव, एईई, जलशक्ति विभाग, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed