फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: ओवरहेड टैंक अधूरा, लोग आसपास के ट्यूबवेल से पानी लाने को मजबूर

विज्ञापन
water problem
सांबा। बढेरी पंचायत के लंगथ में जलापूर्ति के लिए एक वर्ष पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया लेकिन महीनों बाद भी यह योजना पूरी नहीं हो पाई है। लोग आसपास के ट्यूबवेल से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश कुमार, मनसुख, तीरथ राम व केवल कुमार ने बताया कि लंगथ में बनाए गए नए ओवरहेड टैंक का निर्माण दिसंबर में पूरा किया गया था। गांव में पेयजल के लिए कुछ जगहों में पाइपलाइन डाली गई लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों में पाइप बिछाने का कार्य नहीं हो पाया है। इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि इस ओवरहेड टैंक के चालू होने से लंगथ, मेदुचक और आसपास के कई इलाकों में लोगों को लाभ होगा। ग्रामीणों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च के बाद सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ओवरहेड टैंक को पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य भी अभी शेष है और पाइपें सड़कों पर पड़ी पड़ी जंग खा रही हैं। लोगों ने मांग की है कि ओवरहेड टैंक के कार्य को पूरा कर शीघ्र चालू किया जाए ताकि इलाके में पानी की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन

..........
हमने स्थानीय विधायक को समस्या के अवगत करवाया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर ओवरहेड टैंक के शेष कार्य को जल्द पूरा करने की हिदायत दी है। जल्द ओवरहेड टैंक शुरू किया जाएगा और लोगों को सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, बीडीसी अध्यक्ष
फोटो : बढेरी पंचायत में बनाया गया ओवरहेड टैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed