{"_id":"68bb56f08cea02feb3065126","slug":"water-problem-jammu-news-c-10-lko1027-705170-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग का दावा : चार दिन में बहाल होगी पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग का दावा : चार दिन में बहाल होगी पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
गुज्जर नगर में घरों से मलबा साफ करते लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पंजतीर्थी से सिद्दड़ा तक पाइप बिछाने का काम तेज
- बिक्रम चौक से लेकर गुज्जर नगर तक चार ट्यूबवेल को किया जा रहा ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जलशक्ति विभाग शहर में चार दिनों में पानी की आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहा है। डिविजन एक में 80 फीसदी तो डिविजन दो में 85 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। बोरिया, सितली और पंजतीर्थी फिल्टरेशन और स्टोरेज टैंकों को बहाल कर दिया गया है। यहां पर पानी स्टोर करने का काम जारी है। शुक्रवार को 40 फीसदी पानी स्टोर किया गया। इस पानी को साफ कर शहर में आपूर्ति की जाएगी। मौजूदा समय में तवी के पानी में मिट्टी ज्यादा आ रही है। इस कारण स्टोरेज टैंकों को कम भरा जा रहा है।
डिविजन एक में पंजतीर्थी से लेकर सिद्दड़ा तक पाइप लाइन बहाल करने में काम तेज हो गया है। बारिश के दौरान पाइप मलबे में दब गए थे। अब नए सिरे से पाइप डाले जाएंगे। लोहारड़ा और मांडा में पाइप जोड़ दिया गया है। सिद्दड़ा, बनतालाब, मुट्ठी सहित अन्य इलाकों को आपूर्ति शुरू हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार डिविजन दो में बिक्रम चौक से लेकर गुज्जर नगर तक चार ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां पर बिजली के तार भी टूट गए हैं और खंभे बह गए हैं। अब बिजली काॅरपोरेशन ने तार और खंभे लगाने का काम शुरू किया है। दो दिनों के अंदर काम पूरा किया जाना है। इस कारण राजीव नगर, गुज्जर नगर सहित गोरखा काॅलोनी में पानी का संकट अब भी बरकरार है। बठिंडी में बही सड़क को अस्थायी रूप से बनाया गया है। यहां पर टैंकर सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। पाइप मलबे में दबे हैं। गंग्याल में दो ट्यूबवेल खराब हैं। इस कारण गंग्याल, सारिका बिहार सहित कई इलाकों में पानी का संकट है।
विज्ञापन
-- --
कहां पर रहा जल संकट
राजीवी काॅलोनी, गुज्जर नगर, प्रेम नगर, गोरखा नगर, बाहु फोर्ट, सिद्दड़ा, मझीन, बठिंडी, सुजवां, नरवाल, छन्नी रामा, छन्नी हिम्मत, चाैआदी, पुराने शहर के पंजतीर्थी, जुलाखा मोहल्ला, पीरखो, पुरानी मंडी, राजतिलक रोड सहित कई इलाकों में पानी का संकट रहा है। लोगों को टैंकर से पानी मुहैया करवाया जा रहा है।
-- -- -
इन इलाकों में आपूर्ति सामान्य
बारिश के बाद गांधीनगर, शास्त्रीनगर, नानकनगर, त्रिकुटानगर, तालाब तिल्लो, भगवती नगर, कैनाल रोड, रेशमघर काॅलोनी और अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति सामान्य हो गई है। लोगों को अब 40 मिनट तक पानी की आपूर्ति की जा रही है।
-- -- --
40 ट्यूबवेल किए जा चुके
हैं ठीक, 32 अब भी खराब
विभाग का दावा है कि खराब 72 ट्यूबवेल में 40 ठीक कर दिए गए हैं। 32 की मरम्मत की जा रही है। कुछ ट्यूबवेल की मोटरें खराब थीं। इनमें प्रेमनगर, मुट्ठी, बठिंडी, त्रिकुटानगर, छन्नी रमा सहित कई इलाकों में ट्यूबवेल को ठीक किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
डिविजन एक में 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। चार दिनों के भीतर आपूर्ति पूरे डिविजन में सुचारु रूप से मिलेगी। नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
- तेजिंद्र पाल सिंह, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग