फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir water news: 68 percent of water sample in Kashmir and 32 percent of water sample in Jammu fail

कितना साफ पानी: कश्मीर में 107 तो जम्मू में 50 पानी के सैंपल फैल, गांवों में स्थिति अधिक खराब

Wed, 09 Aug 2023 12:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 12:32 PM IST
सार

प्रदेश भर में लिए गए 11 हजार से अधिक नमूनों की जांच में 157 फेल पाए गए हैं। इनमें जम्मू के करीब 50, यानी 32 प्रतिशत तो कश्मीर के 107, यानी 68 फीसदी नमूने फेल हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir water news: 68 percent of water sample in Kashmir and 32 percent of water sample in Jammu fail
drinking water facilities - फोटो : pixy bay

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश में कश्मीर की तुलना में जम्मू संभाग के लोग 68% साफ पानी पी रहे हैं। यह खुलासा जल जीवन मिशन की जल गुणवत्ता प्रबंधन सूचना प्रणाली से हुआ है। यहां साफ पानी पीने के मामले में शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ज्यादा खराब है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में लिए गए 11 हजार से अधिक नमूनों की जांच में 157 फेल पाए गए हैं। इनमें जम्मू के करीब 50, यानी 32 प्रतिशत तो कश्मीर के 107, यानी 68 फीसदी नमूने फेल हैं। हालांकि पहाड़ी राज्यों में साफ पानी पीने के मामले में यहां के लोग मणिपुर से पीछे और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से बेहतर हैं।
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग ने पाइप युक्त जल कनेक्शन पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। विभागीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हॉल ही में एक सवाल के जवाब में इसे लोकसभा में रखा भी है। रिपोर्ट के अनुसार पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए 2087 पेयजल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2022-23 में इनमें जम्मू-कश्मीर के 11,827 से ज्यादा नलों से लिए गए पानी के नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें 157 नमूने दूषित मिले हैं। दूषित पानी को लेकर शहरों से ज्यादा गंभीर स्थिति गांवों की है। यहां आज भी बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर हैं।


दूषित पानी पीने के मामले में त्रिपुरा सबसे आगे

पर्वतीय राज्यों की बात करें तो 62.81 लाख से अधिक नलों से आने वाले पानी के नमूनों का परीक्षण किया गया। त्रिपुरा के 6146 नमूनों में से 1102, मिजोरम के 1426 नमूनों में से 142 व सिक्किम के 2347 नमूनों में से 198 दूषित मिले हैं। वहीं, उत्तराखंड के 26831 नलों से लिए 19271 नमूनों की जांच कराई गई। इसमें केवल 67 का पानी दूषित मिला है। इसी तरह अरुणाचल के 4639 नमूनों में से 13, मेघालय के 3656 में से 8 का पानी ही दूषित मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed