फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

शहरी इलाकों में नगर निगम, ग्रामीण क्षेत्रों में जलशक्ति विभाग मिटाएगा प्यास

विज्ञापन
water problem
जम्मू। इस बार गर्मी में शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं सताएगी। सरकार ने पानी की आपूर्ति का जिम्मा जलशक्ति विभाग और नगर निगम को दिया है। इसके तहत शहरी इलाकों में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में जलशक्ति विभाग पानी की आपूर्ति करेगा। वहीं, दोनों पानी की आपूर्ति अपने-अपने तरीके से करेंगे।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने पेयजल किल्लत को देखते हुए शहर के तीन स्थानों पर ट्यूबवेल स्थापित किए हैं, जो कुछ ही दिन में काम करने लगेंगे। नगर निगम भी पानी की आपूर्ति के लिए अलग से बजट तैयार कर रहा है। पानी का ढांचा मजबूत करने और इसमें सुधार के लिए अलग बजट मिलेगा, जिस पर काम चल रहा है। गौरतलब रहे कि सरकार ने शहर में पानी की आपूर्ति में सुधार के लिए व्यवस्था को दो हिस्सों में बांट दिया है। जलशक्ति ग्रामीण क्षेत्र और नगर निगम शहर में काम करेगा।
विज्ञापन

बिजली ढांचे में सुधार से राहत की उम्मीद
पिछले वर्ष गर्मी में बिजली-पानी को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उपराज्यपाल ने इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। इसका नतीजा है कि गत एक साल में जम्मू में कई ग्रिड सटेशनों में सुधार किया गया है। इससे इस बार बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग बजट मिलेगा पानी के लिए
शहरी इलाके में पानी की आपूर्ति का जिम्मा नगर निगम को मिला है। इसके लिए अलग से बजट मिलेगा। मौजूदा वित्तीय वर्ष में निगम पानी की सप्लाई करेगा। इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। कोशिश है कि पानी की आपूर्ति गर्मी में बाधित नहीं होगी।

- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम, जम्मू
इसी साल शुरू होंगे तीन ट्यूबवेल
शहर के कंपनी बाग, छन्नी हिम्मत और डिली गांव में तीन ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में बिजली स्टेशन में सुधार किया है। पानी की आपूर्ति के मौजूदा ढांचे में तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए काम शुरू कर दिया है। बिजली ढांचे में काफी सुधार हुआ है। क्योंकि पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर करती है। इसलिए उम्मीद है कि बिजली की सप्लाई ठीक रहेगी और इससे हम पानी की आपूति भी ठीक करेंगे।
- मुनीश कुमार, चीफ इंजीनियर, जलशक्ति विभाग, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed