{"_id":"6186ed876d67b750aa22bf13","slug":"water-problem-jammu-city-news-jmu247309379","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप क्षतिग्रस्त होने से रोजाना बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप क्षतिग्रस्त होने से रोजाना बर्बाद हो रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य के चलते जहां वाहन चालक परेशान हैं वहीं, जलशक्ति विभाग के पाइप क्षतिग्रस्त होने से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
पटोली, नागबानी और मशीन दोमाना आदि क्षेत्रों में कुछ माह से सड़क के किनारे कई पाइप क्षतिग्रस्त होने से पानी व्यर्थ बह रहा है, जिसके संबंधित मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासी सरपंच पवन सलाथिया, सरपंच विक्रम शर्मा विक्कू और दीपक शर्मा ने बताया कि कुछ साल से जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग का काम चल रहा है। इसकी जद में आने से कई पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिनसे रोजाना पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन पाइप की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ ही मिट्टी भी पानी के साथ आ रही है। इसकी शिकायत कई बार जल शक्ति विभाग को की गई है, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। जब भी शिकायत की जाती है तो क्षतिग्रस्त लाइन को ढक दिया जाता है। उन्होंने सरकार से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
इस बात की जानकारी है और जल शक्ति विभाग की ओर से बनाए गए एस्टिमेट को सरकार के सामने रखा गया है। जल्द ही टेंडर कर काम शुरू होगा। लोगों को हो रही परेशानी का खेद है।
विज्ञापन
- सूरज पाल सिंह, जनरल मैनेजर, एनएचआईडीसीएल (अखनूर रोड)