फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

तीसरे दिन भी पानी के लिए तरसते रहे शहरवासी

विज्ञापन
water problem
जम्मू। शहर में पेयजल किल्लत का तीसरे दिन भी लोगों को सामना करना पड़ा है। सोमवार के दिन कहीं पर बीस तो कहीं आधा घंटा ही पानी की आपूर्ति हुई है। आंधी के कारण बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान के कारण पानी की आपूर्ति प्रक्रिया भी प्रभावित हो गई थी। इस कारण जलशक्ति विभाग के टैंक में जरूरतानुसार पानी एकत्र नहीं हो पाया है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को आपूर्ति बहाल होने के बाद टैंकरों को भरने पर काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को बठिंडी, नरवाल, सुजवां, पुराना शहर, बेली चराना और वेयरहाउस क्षेत्र में पानी की किल्लत रही है। यहां पर पानी नहीं आया। इस कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति हुई, वहां पर भी लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई। जलशक्ति विभाग के अनुसार सोमवार देर शाम तक पानी तमाम टैंकों तक पहुंचा दिया गया है। अब मंगलवार से रूटीन में लोगों को पानी मिलेगा।
विज्ञापन

जहां पर पानी किल्लत रही है, वहां पर टैंकरों से आपूर्ति करवाई गई है। मंगलवार से लोगों को समय पर पानी मिलेगा। अधिकांश जगहों में पानी की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र खजूरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
बीस एमजीडी कम हुई पानी की आपूर्ति
आंधी के कारण बिजली ढांचे के चरमरा जाने से सोमवार को बीस एमजीडी (मिलियन गैलेन पानी प्रति दिन) की किल्लत रही। रविवार को केवल 30 जीएमडी ही पानी टैंकों तक पहुंचा था। इस कारण तीस एमजीडी पानी की ही आपूर्ति हुई। इस कारण शहर में बीस से आधा घंटा तक ही पानी मिल पाया। मौजूदा समय में शहर को 64 एमजीडी पानी की जरूरत होती है।

पानी कम आने पर मंगवाने पड़े टैंकर
पानी कम आने पर रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए लोगों को किराये और सरकारी टैंकर मंगवाने पड़े। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल पाई है। दोपहर बाद जलशक्ति विभाग को भी जरूरत पूरी करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed