{"_id":"6175c5d2f34a0b4654526667","slug":"water-problem-jammu-city-news-jmu246514791","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिजली गुल होने से गहराया पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिजली गुल होने से गहराया पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली गुल होने से पानी का संकट गहरा गया है। जहां पर बिजली आपूर्ति रही, वहां पर बीस मिनट से आधे घंटे तक पानी मिला है। वहीं, जहां बिजली गुल रही वहां पर पानी की आपूर्ति दूसरे दिन भी नहीं हो पाई है। पुराने शहर के मुुबारक मंडी, जैन बाजार, पुरानी मंडी समेत अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। कंपनी बाग में भी बिजली संकट रहा।
बख्शी नगर, रेशमघर कॉलोनी, शिव नगर, न्यू प्लाट, मुट्ठी, बस स्टैंड और रघुनाथ बाजार में लोगों को 15 से 30 मिनट तक ही पानी मिला है। इससे रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई है। इसके अलावा संजय नगर, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, नरवाल में पानी की आपूर्ति बिजली संकट के कारण कुछ जगहों में बाधित रही है। यहां पर टैंकरों के माध्यम से पानी मुहैया करवाया गया है।
बठिंडी, सुजवां और सिद्धड़ा में बिजली नहीं होने के कारण पानी का संकट रहा है। कुंजवानी, गंग्याल और बेलीचराना इलाकों में पानी की आपूर्ति 25 मिनट तक हुई है। एक्सइएन विजय कुमार ने कहा कि तूफान और बारिश के कारण बिजली संकट के कारण आपूर्ति कुछ इलाकों में बाधित रही है। जहां पर बिजली रही, यहां पर पानी मुहैया करवाया गया है। मौसम साफ होने पर पानी रूटीन में नलों में आएगा।