{"_id":"6b00b565a9cc51dd800e194f","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1067846-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुडुचेरी की लड़कियों और तमिलनाडु के\nलड़कों ने जीती टेनिक्वाईट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुडुचेरी की लड़कियों और तमिलनाडु के लड़कों ने जीती टेनिक्वाईट चैंपियनशिप
विज्ञापन
- फाइनल में पुडुचेरी ने तमिलनाडु को 3-1 से दी शिकस्त
- तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को हराकर लड़कों का खिताब जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 43वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिक्वाईट चैंपियनशिप के शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कियों के वर्ग में पुडुचेरी और लड़कों के वर्ग में तमिलनाडु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। ग्रीन फील्ड गांधीनगर में फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ पूर्व डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलाैरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
लड़कियों के फाइनल में पुडुचेरी ने तमिलनाडु को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। इस जीत में नित्या श्री और पविषिका ने अहम भूमिका निभाई। लड़कों के फाइनल में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तमिलनाडु की ओर से जी संजय प्रसाथ और एम सेल्वा विकास ने शानदार खेल दिखाया। महाराष्ट्र की तरफ से उत्कर्ष पुनेवार और मयूर पाटिल ने भी कड़ी चुनौती पेश की।
-- -
पुडुचेरी ने केरल को हराकर फाइनल में बनाई जगह
लड़कियों के पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने ओडिशा को 3-0 से हराया, जबकि पुडुचेरी ने केरल को 3-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
-- -
महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को हराकर खेला फाइनल
लड़कों के सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को 3-1 से हराया। महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 3-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।