{"_id":"6a3af67cd2576282d404c06a","slug":"water-problem-five-tubewell-jammu-news-c-10-jmu1062-945035-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जल संकट ऐसा...रि-बोरिंग के बाद सप्लाई, अब तक हांफ चुके पांच ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जल संकट ऐसा...रि-बोरिंग के बाद सप्लाई, अब तक हांफ चुके पांच ट्यूबवेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली कटौती के कारण पानी की कमी गहरा गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को तीसरे तो कभी पांचवें दिन पानी मिल रहा है। रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं। सुंजवां, मीरा साहिब, पंपोर व अखनूर में भूजल स्तर गिरा है। इस कारण रि-बोरिंग कर पानी की आपूर्ति बहाल की गई है। इससे पहले त्रिकुटा नगर में ट्यूबवेल हांफ गया था।
जल शक्ति विभाग के अनुसार गर्मी में बिजली कटौती हो रही है। कुछ जगहों में लोड बढ़-घट रहा है। इस कारण मोटरें जल रही हैं। दुर्गा नगर, पंपाेर, रूपनगर, सुंजवां, बठिंडी, नरवाल, कासिम नगर, शेख नगर, बेलीचराना, गोल गुजराल, भगवती नगर, तालाब तिल्लो सहित कई इलाकों में जल संकट है। इन इलाकों में पांच दिन से लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। इसके अलावा जुलाखा मोहल्ला, पुरानी मंडी, जानीपुर व रिहाड़ी में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। उधर तवी का जलस्तर भी गिर रहा है। मौजूदा समय में दो फीट तक पानी है। यहां से पानी कम लिफ्ट हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पानी की किल्लत का समाधान किया जा रहा है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। जहां दिक्कत आ रही है, वहां टैंकर सुविधा दी जा रही है।
- संदीप गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग