फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water

सुनेतर गांव में पानी की किल्लत

विज्ञापन
water
रामनगर। तहसील क्षेत्र के सुनेतर गांव में कई महीनों से लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। लोगों को पानी का प्रबंध करने के लिए कई किमी दूर तक का सफर करना पड़ता है। लोग नालों व बावलियों से पानी लाकर पी रहे हैं। इस पर रोष व्यक्त करते हुए समाज सेवक सुनील शर्मा ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता कर जलशक्ति विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुनील शर्मा ने कहा कि गांव में पानी की किल्लत लगातार गंभीर होती जा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में लोग पानी के लिए कई किमी दूर पैदल जाते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के डीडीसी, बीडीसी, सरपंच व पंच भी सिर्फ वोट मांगने के लिए आते हैं, लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई नहीं मिलता। जिसके कारण हर साल लोगों को भीषण गर्मी में भी पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भी लोगों को सुबह तीन बजे उठकर बावलियों पर पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है। सुनेतर ए में जल शक्ति विभाग ने एक वाटर टैंक कई वर्षों पहले बनवा दिया है, लेकिन अभी तक उसमें पानी की एक भी बूंद नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सुनेतर गांव में टैंकर भेजकर पानी मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed