फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water issue

पेयजल संकट : आबादी पांच हजार, व्यवस्था बीमार

विज्ञापन
water issue
भगवती नगर में दो दिन से नहीं मिल रहा पीने का पानी, ट्यूबवेल की मोटर खराब; टैंकर से भी नहीं हो पा रही आपूर्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। भगवती नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड 31 में 48 घंटे से पानी की आपूर्ति ठप है। ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। जल शक्ति विभाग ने वार्ड में कुछ टैंकर तो भेजे हैं, लेकिन पानी की समस्या अभी बनी हुई है।

भगवती नगर में पहले दिन में दो बार पानी की आपूर्ति होती थी, जो तीन दिन से बंद है। पानी नहीं मिलने से लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। ऐसे में पानी के लिए लंबी कतारें लगने लग रही हैं। लोग परेशान हुए तो जलशक्ति विभाग तक बात पहुंचाई। विभाग ने कुछ टैंकर भेजे, लेकिन आबादी ज्यादा होने के कारण समाधान नहीं हुआ। टैंकर कम होने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

पहले दिन में दो बार पानी आता था तब जाकर पर्याप्त पानी मिलता था। अब तीन दिनों से पानी आपूर्ति बंद है। इससे बड़ी परेशानी हो गई। विभाग को जल्द पानी आपूर्ति बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनीष, स्थानीय निवासी
तीन दिनों से पानी नहीं है। समस्या इतनी है कि बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। विभाग तीन दिन में आपूर्ति करने में विफल रहा है। बिना पानी के स्थिति खराब हो गई है। जल्द से जल्द पानी आपूर्ति बहाल हो।


- पूजा शर्मा, वार्ड निवासी
ऐसी पानी की समस्या कभी नहीं देखी। तीन दिन से जलशक्ति विभाग मोटर ठीक नहीं करवा पाया है। लोग परेशान हैं, सुबह हैंडपंप से पानी भरने आना पड़ रहा है। वहीं, राजन ने कहा कि खाना बनने के लिए भी पानी नहीं है। पानी की टंकी खाली पड़ी है। टैंकर भी दो दिन बाद आया है, जो पर्याप्त नहीं है।

- पंकज, स्थानीय निवासी
भगवती नगर में पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। तकनीकी खराबी को ठीक करवाया जा रहा है। लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।

विजय गुप्ता, एक्सईएन

जलशक्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed