फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water dispute escalates between Jammu-Kashmir and Punjab

Jammu : जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच बढ़ा जल विवाद, मुख्यमंत्री मान ने कहा- केंद्र के समक्ष उठाएंगे मुद्दा

Sun, 22 Jun 2025 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/चंडीगढ़/
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/चंडीगढ़/ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 05:47 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चिनाब का पानी पंजाब को देने से इन्कार के बाद पंजाब ने यह मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाने का एलान किया है।

विज्ञापन
Water dispute escalates between Jammu-Kashmir and Punjab
चिनाब नदी (फाइल फोटो)। - फोटो : पीटीआई, शिमला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच चिनाब नदी के पानी को लेकर विवाद बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चिनाब का पानी पंजाब को देने से इन्कार के बाद पंजाब ने यह मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाने का एलान किया है। हालांकि सीएम उमर पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह केंद्र के इस तरह के किसी प्रस्ताव को नहीं मानेंगे। इससे पानी के मसले पर तकरार बढ़ सकती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि चिनाब के पानी की प्रदेश को सबसे ज्यादा जरूरत है। जम्मू संभाग के कई इलाके सूखे की चपेट में हैं। इसलिए मैं पड़ोसी प्रदेश को पानी देने के कतई हक में नहीं हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही तीन नदियां हैं। जम्मू-कश्मीर में जब सूखे के हालात थे, तो पंजाब ने पानी देने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि चिनाब से जिस नहर को निकालने की बात हो रही है, उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही मैं इसको निकालने की इजाजत दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाका पेश करेंगे मान
सीएम उमर के रुख के बाद अब पंजाब केंद्र के समक्ष पानी का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। सीएम भगवंत सिंह मान का कहना है कि केंद्र के समक्ष सिंधु जल समझौते के पूरी तरह निरस्त होने के साथ पाकिस्तान जा रहे पानी में से पंजाब को अतिरिक्त पानी दिए जाने को लेकर पूरा खाका पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed