फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water Crisis

रियासी में पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
water Crisis
रियासी में पेयजल किल्लत होने पर विरोध जताते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
पौनी-रियासी। पीएचई कर्मचारियों की तरफ से शुरू की गई हड़ताल का असर शनिवार को पानी की आपूर्ति पर पड़ा। शनिवार सुबह के साथ ही शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रियासी व पौनी में भी पीएचई विभाग में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रियासी में कर्मचारियों ने हड़ताल कर पानी की आपूर्ति को बहाल नहीं किया। वहीं इसी प्रकार का हाल पौनी में भी रहा तथा पौनी काना लैड़ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को भी पानी नहीं आया तो पौनी के दुकानदारों ने खाली बर्तन लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कहा गया कि विभाग को कुछ दिन पहले से ही पता था कि कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। लोगों तक पानी की आपूर्ति सही प्रकार से तथा समय के अनुसार पहुंच सके। उनकी तरफ से सभी प्रकार के इंतजाम किए जाने चाहिए थे। दुकानदार संजय सेठ, बिटटू मन्हास, पुरषोत्तम, रंगील सिंह, सुदेश कुमार, संजय कुमार ने कहा कि शाम को ग्रामीण लोगों को प्राकृतिक स्थलों से पानी लाना पड़ा। अगर रविवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं होती है तो लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed