{"_id":"5eee6f038ebc3e42d966d77b","slug":"water-crisis-jammu-city-news-jmu212584238","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे से ज्यादा शहर में पेयजल किल्लत ने लोग किए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे से ज्यादा शहर में पेयजल किल्लत ने लोग किए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आधे से ज्यादा शहर में पेयजल आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। कंपनी बाग में बिजली गुल होने से 10 ट्यूबवेलों की सप्लाई बंद हो गई। इससे जलशक्ति विभाग के टैंक खाली रहे। लोगों की शिकायतें आने के बाद जलशक्ति विभाग ने बिजली विभाग से संपर्क किया।
सात बजे से लेकर शाम तीन बजे तक बिजली न होने से परेशानी आई। चार बजे के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों को 15 से 20 मिनट तक पानी की आपूर्ति करवाई गई। रेशमघर कॉलोनी के कुछ इलाकों में तीन दिन से पानी नहीं आया है। शनिवार को पुराना शहर, परेड, न्यू प्लाट, बख्शी नगर, प्रदर्शनी मैदान के साथ लगते इलाके में पानी की सप्लाई ठप रही।
जलशक्ति विभाग के अनुसार मोटरों को देर शाम चालू कर दिया गया है। रविवार सुबह से लोगों को नियमित सप्लाई होगी। बिजली कट के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
13 से 15 जीएमडी के बीच मिला पानी
शहर में 54 जीएमडी की जगह हर रोज 35 से 40 जीएमडी के बीच पानी की आपूर्ति होती है। इस कारण लोगों को सवा घंटा की जगह पर सिर्फ 40 मिनट तक ही पानी मिलता रहा है। शनिवार को तो आधे से ज्यादा शहर में 13 से 15 जीएमडी ही पानी मिला।
मांडा में टैंकर से बुझाई लोगों की प्यास
मांडा में प्रवासी लोगों ने पानी की आपूर्ति न होने पर टैंकर से पानी भरा है। पानी भरने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रही। तेज धूप में लोगों ने खड़े होकर पानी भरा।
रोजमर्रा के काम हुए प्रभावित
घरों में पानी न होने के कारण रोजमर्रा के काम काफी हद तक प्रभावित हुए। कुछ घरों में बर्तन साफ करने के लिए भी पानी नहीं मिला। बार-बार लोग जलशक्ति विभाग से पानी के लिए संपर्क करते रहे।
----------------------------
गुढ़ा बख्शी नगर में जला ट्रांसफार्मर, गर्मी से लोग बेहाल
जम्मू। शहर में बिजली कटों से लोग परेशान हैं। गुढ़ा बख्शी नगर में वोल्टेज बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। इससे कई मोहल्लों में बत्ती गुल रही। शहर के अन्य इलाकों में भी यही हाल रहा। दोपहर को आधे से एक घंटे के कट लगे। शनिवार को बिजली की पीक डिमांड 1270 मेगावाट के करीब रही। जैसे ही लोड 1200 मेगावाट से ऊपर जाए तो बिजली गुल हो जा रही थी। विभाग के अधिकारी पीडी सिंह ने कहा कि समस्या का निदान किया जा रहा है। लोड बढ़ने के कारण कट लग रहे हैं।