फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water Crisis

चौगान सलाथिया में पेयजल समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
water Crisis
जम्मू। वार्ड 1 (जम्मू पूर्व) के कांग्रेस प्रधान राम मगोत्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें चौगान सलाथिया जम्मू के निवासियों को पेश आ रही पेयजल समस्या के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति नियमित तौर पर नहीं की जा रही है और जो पेयजल सप्लाई किया जा रहा है वह गंदा और बदबूदार है। उन्होंने कहा कि 4 जून 2020 को इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस प्रधान राम मगोत्रा ने बताया कि मांडा लाईन की पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है और पानी आने का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। कई जगहों से पानी की पाईपें टूटी हुई हैं, जिससे पीने का पानी नालियों में व्यर्थ बह जाता है। विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पानी पीने लायक नहीं है और पिछले 4-5 दिनों से पानी की सप्लाई भी नहीं की गई है, जिससे लोग बिना पानी के रहने को मजबूर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed