फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water Crisis

भड्डू गांव में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, 5000 लोग परेशान

विज्ञापन
Water Crisis
बिलावर उपमंडल के भड्डू गांव में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप होने से करीब 5000 लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय सरपंच ने इस संबंध में जिला उपायुक्त से संज्ञान लेने की मांग की है। पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जल शक्ति विभाग की ओर से गांव में सप्लाई दी गई थी, जिसके बाद आज तक सप्लाई नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि कई बार इस विषय में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सरपंच ने कहा कि फिंतर से भड्डू गांव तक पेयजल सप्लाई के लिए बूस्टिंग पाइपलाइन लगाई गई है, जिसमें 15 अवैध कनेक्शन चल रहे हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की मिलीभगत से बूस्टिंग लाइन पर अवैध कनेक्शन लगाए गए हैं। इससे पानी रिजर्वायर तक नहीं पहुंच पाता है, जिससे गांव की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह उपमंडल के आला अधिकारियों के साथ-साथ जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सरपंच ने भूजल विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बूस्टिंग लाइन पर लगाए गए अवैध कनेक्शनों को बंद किया जाए, जिससे पानी रिजर्वायर तक पहुंच सके और गांव में पेयजल सप्लाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed