फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water atm work not complete in udhampur

जीएसटी के कारण नहीं लग पाए वाटर एटीएम, जुलाई में लगाई जानी थी मशीन

Wed, 18 Oct 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 18 Oct 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
water atm  work not complete in udhampur
- फोटो : FILE PHOTO

शहर में तीन वाटर एटीएम लगाने की सुविधा ठंडे बस्ते में चली गई है। नगर परिषद ने वाटर एटीम लगाने के लिए शेड भी तैयार कर लिए हैं। जुलाई में एटीएम मशीन लगाने की पूरी तैयारी थी, लेकिन अचानक इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। लोगों को वाटर एटीएम में एक रुपये में एक गिलास साफ फिल्टर पानी पीने के लिए अब लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। नगर परिषद के सीईओ का कहना है कि जीएसटी लागू होने के बाद यह योजना पर धीमा पड़ गया है।

विज्ञापन


उधमपुर शहर में जन सुविधाओं का बहुत ज्यादा अभाव है। उधमपुर शहर में हर रोज हजारों की संख्या में लोग ग्रामीण इलाकों व तहसीलों से पहुंचते हैं। शहर पहुंचने पर इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पीने के पानी को लेकर होना पड़ता है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पीने के पानी की टंकियां व वाटर कूलर तो लगाए हैं, लेकिन इनमें पानी साफ नहीं होता है।
विज्ञापन


मजबूरन लोगों को 15 या फिर 20 रुपये में पानी की बोतल खरीद कर गुजारा करना पड़ता है। इसी को लेकर जून में नगर परिषद ने तीन वाटर एटीएम मशीन लगाने की योजना तैयार की थी। नगर परिषद के कार्यालय के बाहर, एमएच चौक और सैला तालाब में वाटर एटीएम लगाने के लिए पक्के शेड बनाए गए। जुलाई में एटीएम मशीन लगाने की पूरी तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने इसके लिए एक निजी कंपनी के साथ करार किया था। वाटर एटीएम की कमाई का दस प्रतिशत हिस्सा नगर परिषद को मिलना था। लेकिन पांच महीने गुजरने के बाद भी वाटर एटीएम मशीन नहीं लग पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed