{"_id":"58ff0e2e4f1c1b0b71c0c81a","slug":"water-and-electricity-crisis-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियासत में गर्मी बढ़ते ही हुआ बिजली-पानी का संकट, लोगों को हो रही है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में गर्मी बढ़ते ही हुआ बिजली-पानी का संकट, लोगों को हो रही है परेशानी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति में हो रही है मुश्किल
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर जम्मू में लोगों को बिजली और पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बिजली कटौती का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। शेड्यूल के हिसाब से बिजली कटौती के अलावा भी उपभोक्ताओं अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को आगामी दिनों में बिजली कटौती का एक और झटका सहने के लिए तैयार रहना चाहिए। बिजली विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते 10 मई तक वैकल्पिक दिनों में लक्कड़ मंडी, न्यू प्लाट, सरवाल, जानीपुर कालोनी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। डेनिस गेट, प्रेम नगर, क्रिश्चियन कालोनी, अपर गुम्मट और लोअर गुम्मट में भी 10 मई तक वैकल्पिक दिनों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
विज्ञापन
धोंथली, मांडा, अंबफला, कर्ण नगर और इसके आसपास के इलाकों में भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। 28, 30 अप्रैल और दो मई को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक सितली रिसीविंग स्टेशन से आपूर्ति होने वाले इलाकों में बिजली प्रभावित रहा करेगी। 29 अप्रैल, चार और छह मई को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक रूप नगर रिसीविंग स्टेशन से आपूर्ति होने वाली बिजली प्रभावित रहा करेगी।
विज्ञापन
बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Electricity
जानीपुर कालोनी और इसके आसपास के इलाकों में 26, 28 और तीस अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पलोड़ा, लोअर रूप नगर, तोप और इसके आसपास के इलाकों में 26 और 28 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
28 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बीएसएफ कैंप और इसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। इसी तरह सुभाष नगर, बेस्ट प्राइज, शांति नगर और इसके आसपास के इलाकों में 26 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जवाहर नगर, कमला पैलेस, भारत नगर, राजपुरा चुंगी में 26 और 27 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
28 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बीएसएफ कैंप और इसके आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी। इसी तरह सुभाष नगर, बेस्ट प्राइज, शांति नगर और इसके आसपास के इलाकों में 26 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जवाहर नगर, कमला पैलेस, भारत नगर, राजपुरा चुंगी में 26 और 27 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
47.50 मिलियन गैलन तक पहुंची पानी की मांग
पानी की मांग बढ़ी
- फोटो : डेमो फोटो
गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति आए दिन घंटों गुल रहने की वजह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस वजह से लोगों को बिजली के अलावा पेयजल के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में जम्मू शहर में ही पेयजल की मांग 47.50 मिलियन गैलन रोजाना के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। जबकि उपलब्धता लगभग 45.50 मिलियन गैलन के आसपास ही होने से गर्मी के मौसम में मांग बढ़ने से लोगों के लिए समस्या विकराल हो जाती है।