फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   warning of heavy rain today in Jammu and Kashmir

JK: आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 19 Jul 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 19 Jul 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
warning of heavy rain today in Jammu and Kashmir

रविवार और सोमवार को रियासत के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर आसमान से आफत बरसने की आशंका है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर सात सेंटीमीटर से लेकर 25 सेंटीमीटर तक की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


कई स्थानों पर बादल फटने और भूस्खलन की भी आशंका है। मौसम विभाग द्वारा हालात के मद्देनजर आरेंज लेबल की चेतावनी जारी की गई है। इसका मतलब है कि लोगों को बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम बिगड़ने का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ सकता है। बालटाल मार्ग से यात्रा पहले ही दो दिनों से रुकी हुई है।
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से जम्मू और घाटी में दिन का पारा सामान्य से नीचे चला गया है, लेकिन जम्मू में उमस ने पीछा नहीं छोड़ा है। पारा गिरने के बावजूद उमस परेशान कर रही है। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर में भी यही हाल है। गुलमर्ग न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में घाटी के ज्यादातर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। लद्दाख प्रांत में मौसम साफ रहेगा।

जम्मू में पिछले चौबीस घंटों में 15.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.3 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन की आर्द्रता का प्रतिशत 84 रहा। कटड़ा में भी उमस ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई है।

यहां पिछले चौबीस घंटों में 9.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.9 और न्यूनतम एक डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का पारा दो डिग्री कम 26.3, बटोत का एक डिग्री कम 25.5, भद्रवाह में तीन डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की श्रीनगर में 0.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.3 रहा।

और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्वविख्यात गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में 31.0 पारा रहा।


घाटी के अन्य हिस्सों में काजीकुंड में एक डिग्री कम 27.5, कुपवाड़ा में दो डिग्री कम 28.4, कुकरनाग में 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू में तापमान 32-26 और श्रीनगर में 28-16 डिग्री के बीच पारा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed