फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   warning

युवा राजपूत सभा कल तवी पुलों पर करेगी उग्र प्रदर्शन

विज्ञापन
warning
दोमाना। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित नहीं होने पर युवा राजपूत सभा ने रोष जताया है। साथ ही 23 जुलाई को तवी नदी के सभी पुल पर उग्र प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को युवा राजपूत सभा की तालाब तिल्लो में एक बैठक हुई, जिसमें महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया। सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि कई सालों से अवकाश घोषित के लिए प्रशासन से मांग कर रहे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनदीप सिंह चिब ने कहा कि स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। उप राज्यपाल के निर्देश पर एक कमेटी गठित की गई थी, लेकिन आज तक कोई भी निर्णय नहीं लिया है। अब मांग के समर्थन में 23 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी तवी पुलों पर रोष प्रकट किया जाएगा। इस मौके पर चैयरमैन रघुबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, रमेश सिंह, मोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, संजय सिंह, सुमित सिंह, राजीव सिंह और जोरावर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed