फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   warning

तीन दिन में जमा करें पानी का बिल, नहीं तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
warning
जम्मू। शहरवासी तीन दिन में पानी का बिल जमा करवा दें नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह चेतावनी जलशक्ति विभाग ने दी है। इस संबंध में तीसरी बार नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विभाग 31 मार्च से पहले देनदारियों का हिसाब करना चाहता है। शहर में सवा लाख पानी के कनेक्शन हैं। इसके अवाला कई अवैध कनेक्शन भी हैं। कई लोग काफी समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे देनदारियां बढ़ गई हैं। इसलिए विभाग ने तीन दिन का अल्टीमेटम देकर शुल्क वसूलने की योजना बनाई है। विभाग के चीफ इंजीनियर की ओर से नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से शहर में एक सर्वे भी करवाया जा रहा है। जिसमें सामने आया कि कई लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं, जिससे जहां पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है वहीं कई लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने कई माह से बिल का भुगतान नहीं किया है, जिसका असर विभाग के राजस्व पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के बहुत से लोगों का बिलों का भुगतान शेष है। 31 मार्च से पहले पूरे बकाया भुगतान का हिसाब करना है। विभाग ने तीसरी बार नोटिस जारी किया है। यदि इस बार भी ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन विभाग केे कनेक्शन काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed