{"_id":"623b863b7b9ea6443d70ec38","slug":"warning-jammu-city-news-jmu256315269","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में जमा करें पानी का बिल, नहीं तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में जमा करें पानी का बिल, नहीं तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहरवासी तीन दिन में पानी का बिल जमा करवा दें नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह चेतावनी जलशक्ति विभाग ने दी है। इस संबंध में तीसरी बार नोटिस जारी किया गया है।
विभाग 31 मार्च से पहले देनदारियों का हिसाब करना चाहता है। शहर में सवा लाख पानी के कनेक्शन हैं। इसके अवाला कई अवैध कनेक्शन भी हैं। कई लोग काफी समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे देनदारियां बढ़ गई हैं। इसलिए विभाग ने तीन दिन का अल्टीमेटम देकर शुल्क वसूलने की योजना बनाई है। विभाग के चीफ इंजीनियर की ओर से नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से शहर में एक सर्वे भी करवाया जा रहा है। जिसमें सामने आया कि कई लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं, जिससे जहां पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है वहीं कई लोगों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कई लोगों ने कई माह से बिल का भुगतान नहीं किया है, जिसका असर विभाग के राजस्व पर पड़ रहा है।
शहर के बहुत से लोगों का बिलों का भुगतान शेष है। 31 मार्च से पहले पूरे बकाया भुगतान का हिसाब करना है। विभाग ने तीसरी बार नोटिस जारी किया है। यदि इस बार भी ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन विभाग केे कनेक्शन काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
- विजय कुमार, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग, जम्मू