फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Warmth in Kashmir, relief in Jammu

कश्मीर में तपिश, जम्मू में राहत की फुहार

विज्ञापन
Warmth in Kashmir, relief in Jammu
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने के कारण कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में दिनभर की तपिश के बाद बुधवार शाम राहत की फुहार गिरी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 से 5 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वीरवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर हल्के बादलों के साथ तीखी धूप छाई रही। दोपहर को गर्मी के साथ उमस ने परेशान किया। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। दिन के समय खरीदारों से बाजार खाली पड़े रहे। शाम चार बजे शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ आसमान से हल्की फुहार गिरी। इससे मौसम सुहावना हो गया। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश से तपिश से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.6, बटोत में 28.1 और भद्रवाह में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में अमूमन ठंडे रहने वाले कई जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 2-5 डिग्री तक उछाल आया है। श्रीनगर में दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह काजीकुंड में 32.2, कुपवाड़ा में 32.5 और कोकरनाग में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 15.5 और कारगिल में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे मौसम वाले हैडर में जोड़ लें
जम्मू का तापमान
अधिकतम 37.1
न्यूनतम 28.2
सूर्योदय 05.29
सूर्यास्त 07.43
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed