फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ward seven road will be repaired soon

वार्ड सात की सड़क की जल्द करवाई जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
Ward seven road will be repaired soon
पौनी। दो-तीन दिन में वार्ड सात को जाने वाली सड़क पर बजरी डलवा कर ठीक कर दिया जाएगा। इसके अलावा संबंधित विभाग से बात कर मार्ग को पक्का करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह आश्वासन डीडीसी सदस्य पौनी रीता शर्मा ने लोगों को दिया।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने सुगल पंचायत के वार्ड सात का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने वार्ड सात को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल स्थिति से अवगत करवाया। बताया कि मार्ग की हालात इतनी खराब है कि वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। मार्ग का निर्माण तीन साल पहले हुआ था। तब लोगों को आस थी कि उन्हें जल्द ही पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी। लेकिन आजतक मार्ग की हालात को ठीक नहीं किया गया है। मौजूदा समय में यह वाहन चलाने योग्य नहीं है। बारिश में मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों बाद गांव में एक लड़की की शादी है। वाहनों का चलना काफी मुश्किल है। तब तक मार्ग की हालात में सुधार लाया जाए। डीडीसी सदस्य ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed