{"_id":"5813696e4f1c1b944ebc4989","slug":"war-like-situation-on-indo-pak-border-bsf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSF के ADG का बयान, कहा- सीमा पर युद्ध जैसे हालात, हम दे रहे मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF के ADG का बयान, कहा- सीमा पर युद्ध जैसे हालात, हम दे रहे मुंहतोड़ जवाब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक गोलाबारी में शहीद हुए हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने के बाद बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक ने कहा कि सीमा पार से जवानों को उकसाया जा रहा है। इसका दुश्मन मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है और बीएसएफ बार्डर पर किसी भी तरह से ढील नहीं बरत रही है।
पलौड़ा स्थित बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर में पश्चिमी फ्रंटियर के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि पाकिस्तान से लगातार गोलाबारी जारी है। पहले वह आतंकियों की घुसपैठ के लिए कवर फायर करता था। इसके बाद भारतीय जवानों को निशाना बनाने की रणनीति तैयार की। अब ग्रामीणों पर गोलाबारी की जा रही है। सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति है।

'शहीद जितेंद्र ने दिया पाक को मुंहतोड़ जवाब'
शहीद जवान के शव को कंधा देते बीएसएफ के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि सीमा पार से हो रही गोलाबारी का करारा जवाब देने वाले जवान जितेंद्र कुमार शहीद हुए हैं। दोपहर 12 बजे के करीब शहीद जितेंद्र की पार्थिव देह को फ्रंटियर हेडक्वार्टर पहुंचाया गया और उसे पुष्प अर्पित किए गए।
इसके बाद शव शहीद के पैतृक क्षेत्र बिहार के मोतीहारी रवाना किया गया। इस दौरान आईजी बीएसएफ डीके उपाध्याय, सीरआरपीएफ केे आईजी एके धर आदि अधिकारी मौजूद थे। श्रद्धांजलि के बाद जवानों ने भारत माता की जय और जितेंद्र कुमार अमर रहे का जयघोष किया। शनिवार को बिहार स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।