फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Waqf boards to be set up soon in Jammu Kashmir and Leh Kargil said Mukhtar Abbas Naqvi

जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल में जल्द गठित किए जाएंगे वक्फ बोर्डः मुख्तार अब्बास नकवी

Fri, 04 Dec 2020 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Dec 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Waqf boards to be set up soon in Jammu Kashmir and Leh Kargil said Mukhtar Abbas Naqvi
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल में जल्द ही वक्फ बोर्ड गठित किए जाएंगे। इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को दी। केंद्रीय वक्फ परिषद की बैठक के बाद नकवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद जम्मू-कश्मीर और लेह-कारगिल में पहली बार गठित होने वाले वक्फ बोर्डों के द्वारा वक्फ सम्पत्तियों का सदुपयोग सुनिश्चित होगा। साथ ही इन सम्पत्तियों के सामाजिक-आर्थिक-शैक्षिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल के लिए 'प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम' के तहत भरपूर मदद की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर, लेह-कारगिल में वक्फ सम्पत्तियों पर केंद्र सरकार द्वारा स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, गर्ल्स हॉस्टल, आवासीय स्कूल, कौशल विकास केंद्र, बहु-उदेशीय सामुदायिक केंद्र अस्पताल, व्यावसायिक केंद्र आदि का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जायगा। नकवी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश भर में वक्फ संपत्तियों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सामुदायिक भवन आदि के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत धन मुहैया कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए देश के सिर्फ 90 जिलों तक सीमित विकास योजनाओं का विस्तार "प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम" के तहत 308 जिलों, 870 ब्लॉक, 331 शहर, हजारों गांवों में कर दिया है। नकवी ने कहा कि देश भर में लगभग 6 लाख 64 हजार पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियां हैं। सभी 32 राज्य वक़्फ बोर्डों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। 32 राज्य वक्फ बोर्डों को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की सुविधा मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एवं लेह-कारगिल में हजारों वक़्फ सम्पत्तियां हैं। इन सम्पत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इनके डिजिटलीकरण एवं जियो टैगिंग/जीपीएस मैपिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय वक्फ परिषद की बैठक में कई राज्यों में वक्फ सम्पत्तियों में हेरफेर और माफियाओं द्वारा कब्जे पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य सरकारों को कहा गया है कि ऐसे वक्फ माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कर वक्फ सम्पत्तियों की सुरक्षा और सदुपयोग सुनिश्चित कराया जाए। केंद्रीय वक्फ परिषद की टीम संबंधित राज्यों का दौरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed