{"_id":"6057b37a8ebc3ed3075e761c","slug":"waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu2318353194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में रविवार को कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट से लोगों को तपिश से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 22 और 23 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
23 मार्च को मौसम अधिक खराब रहने के आसार हैं। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जम्मू में सुबह से ही आसमान पर बादल रहे। जिले में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जम्मू में कटड़ा में 3.8 एमएम बारिश, भद्रवाह में 3.7, बनिहाल में 2.3 एमएम, कुपवाड़ा में 5.6 एमएम, गुलमर्ग में 6.0 एमएम और श्रीनगर जिले में 0.2 एमएम बारिश हुई।
मौसम के करवट बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.5 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.0 कम रहकर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।