फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

मौसम की मार : आधा दर्जन ट्रांसफार्मर जले, कई इलाकों में बत्ती गुल

विज्ञापन
waether
बारिश के दौरान शास्त्री नगर से गुजरते वाहन चालक व साइकिल सवार। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। खराब मौसम के कारण शहर में लोगों को बिजली-पानी सहित कई परेशानियों का समस्या करना पड़ रहा है। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी के कारण शीतलहर तेज हो गई है। रविवार को दिन भर लोग घरों में दुबके रहे। शनिवार रात को तेज हवाएं चलने से शहर के नरवाल, सुंजवा, सिद्दड़ा, मुट्ठी, गंग्याल समेत कई इलाकों में आधा दर्जन ट्रांसफार्मर जल गए। आंधी से ढीले तार फिर परेशानी का कारण बने। पुराना शहर, बस स्टैंड, विक्रम चौक, भगवती नगर, तालाब तिल्लो, रेशमघर, बख्शी नगर सहित अन्य इलाकों में दिन में भी लाइट की आंख-मिचौनी जारी रही। हालांकि कर्मचारी भी दिनभर समस्या का निदान करते रहे। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम देर शाम तक चलता रहा। कुछ इलाकों में अस्थायी व्यवस्था कर भी बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई गई। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को हुई।
विज्ञापन

----------
खराब मौसम के कारण परेशानी आई है। समस्या का निदान किया जा रहा है। जले ट्रांसफार्मरों की जगह पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। सर्दी ज्यादा होने के कारण हीटर और अन्य उपकरण जल रहे हैं, जिससे भी लोड बढ़ रहा है।
विज्ञापन

- पीडी सिंह, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
------------
पानी की आपूर्ति भी बाधित रही
शनिवार रात से ही बिजली बाधित होने से जलशक्ति विभाग की मोटरें भी बंद हो गईं। इस कारण टैंक में जरूरत से कम पानी भरा गया। लोगाें को कम समय पानी दिया गया। पुराना शहर, नरवाल, बटिंडी, सुजवां, सैनिक कालोनी आदि में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। लोग समस्या के बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते रहे। अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से समस्या आई है, जिसका हल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में 12.1 मिलीमीटर बरसा पानी
जम्मू शहर में पिछले 24 घंटों में 12.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार चार जनवरी और मंगलवार पांच जनवरी को भी सामान्य से भारी बारिश होगी। ऐसे में आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। बर्फबारी का सिलसिला पहाड़ों पर बंद होने पर जब बर्फ जमेगी तो शीतलहर से तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed