फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

Jammu News: मौसम साफ रहने से न्यूनतम पारे में सुधार, चार जनवरी तक बारिश के आसार नहीं

विज्ञापन
waether
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो दिन से लगातार मौसम साफ रहने से न्यूनतम पारे में सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। 2022 के आखिरी दिन शनिवार को साफ मौसम के बीच खिली धूप का लोगों ने खूब नजारा लिया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि बर्फबारी के बाद से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड प्रभावित है।
विज्ञापन

कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर आ गया है। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस के चढ़कर 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि घाटी के अधिकांश जिलों में दिन में शीतलहर जारी है। कई हिस्सों में पांच डिग्री से कम तापमान चल रहा है। काजीकुंड में न्यूनतम तापमान 0.5, पहलगाम में माइनस 9.0, कुपवाड़ा में माइनस 1.1, कोकरनाग में माइनस 0.6, गुलमर्ग में माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 1.4, कटड़ा में 6.2 और भद्रवाह में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed