फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Voting for two seats of Vidhan Parishad tomorrow

J&K: विधान परिषद की दो सीटों के लिए मतदान कल

Sun, 16 Apr 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 16 Apr 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
Voting for two seats of Vidhan Parishad tomorrow
चुनाव - फोटो : Demo Pic.
विधान परिषद की दो सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। ओपन बैलट सिस्टम से होने वाले मतदान में प्रत्येक विधायक एक वोट डाल पाएगा। सुबह नौ से सायं चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना के बाद देरशाम तक नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन


दो सीटों पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें पीडीपी के अब्दुल क्यूम डार, भाजपा के विक्रम रंधावा और कांग्रेस नेकां के संयुक्त उम्मीदवार ठाकुर बलवीर सिंह शामिल है। पीडीपी भाजपा गठबंधन के विधायक  विधायकों की संख्या 58 है। ऐसे में दोनों पार्टियों के मध्य हुए समझौते के तहत पीडीपी के उम्मीदवार अब्दुल क्यूम की सीट सुरक्षित लगभग सुरक्षित है।
विज्ञापन


30 वोट हासिल कर अब्दुल क्यूम डार का मुकाबला जीतना लगभग तय है। ऐसे में भाजपा के विक्रम रंधावा को जीत के लिए 30 वोट की जरूरत पड़ेगी लेकिन पीडीपी भाजपा के पास 28 वोट ही शेष रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जबकि कांग्रेस व नेकां के भी 27 वोट हैं। ऐसे में निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता, इंजीनियर रशीद और सीर्पीआई के विधायक तारिगामी और विधायक हाकिम यासीन का वोट निर्णायक साबित हो सकता है। हालांकि इन निर्दलीय विधायकों में पवन गुप्ता को छोड़ अन्य की विचारधारा भाजपा से एकदम विपरीत है। वहीं पवन गुप्ता के भी भाजपा से संबंध फिलहाल कटु ही चल रहे है।

Voting for two seats of Vidhan Parishad tomorrow
चुनाव - फोटो : DEMO PHOTO
वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु जोकि चुनाव के पर्र्यवेक्षक भी है ने रविवार को विधानसभा सचिवालय का दौरा कर वहां विधान परिषद की दो सीटों पर होने जा रहे चुनाव के प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने विधान सभा के सेंट्रल हाल का भी दौरा किया यहां मतदान होना है।

चुनाव के रिटर्निगिं अफसर मोहम्मद रमजान ने मुख्य चुनाव अधिकारी को बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमण कुमार केसर, संयुक्त सूचना निदेशक जम्मू मनीशा सरीन, उप मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण लाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed