फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Voting for election of Kishtwar Jammu Kashmir District Cricket Association today

जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ जिला क्रिकेट संघ के चुनाव के लिए मतदान आज

Tue, 08 Sep 2020 03:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Sep 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Voting for election of Kishtwar Jammu Kashmir District Cricket Association today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को किश्तवाड़ जिला क्रिकेट संघ के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। बुधवार को जम्मू जिला क्रिकेट संघ का चुनाव होगा। किश्तवाड़ जिला क्रिकेट संघ के पांच पदों के लिए डाक बंगलो किश्तवाड़ में मतदान होगा।

विज्ञापन


इसमें 2018 और 2019 में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पंजीकृत क्रिकेट क्लब के सदस्य मतदान कर सकेंगे। पांच पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। यानी हर पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अध्यक्ष पद के लिए चौधरी लियाकत अली और अहमद मलिक ने दावेदारी जताई है। जेकेसीए ने एडवोकेट नूर हुसैन मलिक को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। मतदान के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं जम्मू जिला क्रिकेट संघ के चुनाव की बात करे तो सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन की जांच की गई। एडवोकेट कपिल शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला संघ के अध्यक्ष पद के लिए विनोद शर्मा और विजय सभरवाल प्रत्याशी हैं। संघ में पांच पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed