फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Voter lists published

निकाय चुनाव : मतदाता सूचियां प्रकाशित

Sat, 02 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Apr 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
Voter lists published
न‌िकाय चुनाव की तैयार‌ियां तेज - फोटो : LOGO
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पूर्व की अनिवार्यता को पूरा करते हुए मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची प्रकाशन का काम पूरा कर लिया है। रियासत के सभी 79 स्थानीय निकायों में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू कश्मीर शांतमनु की निगरानी में मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल करने और अयोग्य नाम हटाने सहित त्रुटि सुधार कार्य के लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में योग्य मतदाताओं की कुल संख्या 1605925 दर्ज की गई है। इनमें 825040 पुरूष जबकि 780905 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूची के ड्राफ्ट में नए शामिल मतदाताओं की संख्या 28182 रही जिनमें 11740 पुरुष और 16442 पुरूष दर्ज हुए। इसी तरह से अयोग्य पाए गए 10210 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इनमें 4669 पुरुष और 5531 महिलाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू नगर निगम की कुल मतदाता संख्या 370078 रही जिनमें 188792 पुरुष और 181286 महिलाएं शामिल हैं। श्रीनगर नगर निगम की कुल मतदाता संख्या 641872 रही है। इनमें 332984 पुरुष और 308888 महिलाएं शामिल हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जम्मू और श्रीनगर निगम सहित तमाम स्थानीय निकायों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला ओपन, महिला अनुसूचित जाति औरन महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा कर दिया है।


निर्वाचन प्राधिकरण के अनुसार स्थानीय निकाय चुनावों के लिए जो भी औपचारिक तैयारियां हैं उसे मुकम्मल कर लिया गया है। जिला उपायुक्तों से जो फीडबैक दिया गया है उसके अनुसार नगर निगम चुनाव के लिए कुल 2420 मतदान केंद्रों और 1403 मतदान स्थानाें की पहचान और वेरिफिकेशन भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed