फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vollybal tournament in jammu

Jammu News: बास्केटबाल के अंडर-14 में मीरां साहिब और सतवारी जोन फाइनल में

विज्ञापन
vollybal tournament in jammu
बास्केटबाल प्रतियोगिता में गेंद को नेट में डालने की कोशिश  करते खिलाड़ी
जम्मू। मीरां साहिब और सतवारी जोन ने लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, अंडर-17 में गांधीनगर और जम्मू जीत के साथ फाइनल में पहुंचे। डोगरा ग्राउंड में जारी बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को लड़कियों के अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। अंडर-14 का पहला सेमीफाइनल जोन मीरां साहिब और जोन मढ़ के बीच खेला गया, जिसमें मीरां साहिब ने एकतरफा 10-2 से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सतवारी ने गांधीनगर को 16-2 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

अंडर-17 में पहले सेमीफाइनल में गांधीनगर ने मीरां साहिब को 15-6 के अंतर से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू ने भलवाल जोन को 20-12 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। बास्केटबाल का फाइनल मैच अंडर-14 आयु वर्ग में मीरां साहिब और सतवारी जोन के बीच और अंडर-17 में गांधीनगर और जम्मू जोन के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर के संरक्षण में, संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिला जम्मू के विभिन्न जोनों के लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed