{"_id":"589750084f1c1b4a40e83cd8","slug":"voilence-in-kashmir-did-not-affected-the-tourism-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के मुश्किल हालातों में भी कश्मीर में सुस्त नहीं हुई पर्यटन की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के मुश्किल हालातों में भी कश्मीर में सुस्त नहीं हुई पर्यटन की रफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
डल झील
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में कई महीनों की हिंसा के बावजूद जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) ने पहली तीन तिमाही के दौरान बीते वर्ष की त़ुलना में ज्यादा राजस्व एकत्रित किया है। वर्ष 2015-16 में जहां तीसरी तिमाही खत्म होने पर निगम ने 29.28 करोड़ का राजस्व कमाया था, वहीं इस वर्ष यह राशि बढ़कर 33.39 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
निगम प्रबंधन के अनुसार हिंसा के बावजूद कश्मीर घाटी में निगम की संपत्तियों में 55 फीसदी और जम्मू में 37 फीसदी कमरे व्यस्त रहे।जेकेटीडीसी के प्रबंध निदेशक डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने निगम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा, विपरीत परिस्थितियों में भी निगम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर देनदारी है। जिसकी रिकवरी होने से निगम को वित्तीय मजबूती मिल सकती है। निगम द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, बुकिंग की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए अलग से वेबसाइट तैयार की गई है। इसमें निगम द्वारा दिए जा रहे पैकेज और ऑफर की मुकम्मल जानकारी अपलोड की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाहरी राज्यों में कई ट्रेड फेयर और फूड फेस्टिवल के आयोजन किए गए। जेकेटीडीसी ने डल झील और झेलम नदी में क्रूज बोट की सेवा शुरू की। भविष्य में भी इसी तरह से निगम के प्रयास जारी रहेंगे।