फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   voilence again started in kashmir valley stone pelting on school

कश्मीर घाटी में परीक्षा केंद्र पर पथराव

Thu, 17 Nov 2016 12:00 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 17 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
voilence again started in kashmir valley stone pelting on school
सुरक्षाबलों पर पथराव - फोटो : फाइल फोटो

घाटी में कुछ दिनों की शांति के बाद सोमवार को फिर से हिंसा भड़क उठी। उत्तरी कश्मीर के बडगाम जिले के सोईबुग इलाके में सरकारी हाईस्कूल में बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों पर पथराव किया गया। इस घटना के बाद कानून व्यवस्था की दृष्टि से कक्षा 12 के तीन और 10वीं के एक परीक्षा केंद्र को बदल दिया गया। शोपियां में एक सरकारी भवन तथा बडगाम में एक स्कूल को भी फूंकने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


सोईबुग में परीक्षा केंद्र के बाहर एकत्र उपद्रवियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद वहां सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। बाद में परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को हारन तथा सोईबुग चौक पर मारा पीटा गया।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के बटपोरा इलाके में कृषि विभाग की बिल्डिंग को फूंक दिया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बीती रात मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के डासन स्थित सरकारी हाईस्कूल को भी फूंकने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। श्रीनगर के पारिमपोरा इलाके में पिछले दिनों सेना के वाहन से दुर्घटनाग्रस्त युवक की मौत के बाद ईदगाह में निकले जनाजे में शामिल युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। साथ ही देश विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed