{"_id":"5919b3ac4f1c1b3a24f22923","slug":"voilance-protest-in-kashmir-valley-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में तनाव के बीच हिंसक प्रदर्शन, 2 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में तनाव के बीच हिंसक प्रदर्शन, 2 पुलिसकर्मी घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 15 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सोमवार को एक बार फिर भारी तनाव के बीच हिंसा भड़क उठी। जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को एक बार छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार श्रीनगर में श्री प्रताप कालेज के छात्रों द्वारा 17 अप्रैल को पुलवामा डिग्री कालेज में हुए लाठीचार्ज समेत कई अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे थे। इस क्रम में छात्रों द्वारा मौलाना आजाद रोड पर मार्च निकाले जाने के दौरान छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया जिसके बाद हालात बिगड़ते देख भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान पथराव में करालखुद पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुहैल मुश्ताक समेत 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन