फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   voilance protest in kashmir, 2 killed

कश्मीर में हालात बेकाबू: दो युवकों की मौत के बाद भीड़ ने स्कूल में लगाई आग

Sat, 10 Sep 2016 06:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 10 Sep 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
voilance protest in kashmir, 2 killed
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
कर्फ्यू हटते ही घाटी में शनिवार को फिर से हिंसा भड़क उठी। इसमें दो युवक मारे गए।
विज्ञापन


कई जगहों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। जवाबी कार्रवाई में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और पेलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा।

एक स्कूल की बिल्डिंग को आग लगा दी गई। हिंसक झड़पों में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

सुरक्षा बलों को करना पड़ा पेलेट गन का प्रयोग

voilance protest in kashmir, 2 killed
kashmir - फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के टुकरू गांव में रैली करने से रोकने पर लोग उग्र हो उठे। उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पेलेट गन का इस्तेमाल किया। इस दौरान गनावपोरा के सयार अहमद शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजपोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यहां हुई झड़प में 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बटिंगू गांव में भी युवाओं की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। इस दौरान यावर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पत्थरबाजी के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां

voilance protest in kashmir, 2 killed
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
अनंतनाग के एक स्कूल में यावर को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटी भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान अवांछनीय तत्वों ने स्कूल की बिल्डिंग में आग लगा दी। इससे काफी नुकसान हुआ है।  

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के राजवेन गांव में रैली करने से रोकने पर झड़प हुई। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के डोरू इलाके में रैली से रोकने पर भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हुई हिंसक झड़प में कई घायल हो गए।

दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड के नासू बदरागुंड गांव में सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। उधर, जुमे की नमाज के बाद शनिवार को पूरी घाटी से कर्फ्यू हटा लिया गया था।

श्रीनगर के नौहाट्टा, एमआर गंज तथा खानयार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते शाम छह बजे के बाद दुकानें, पेट्रोल पंप तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले। हालांकि, रोज की तुलना में शनिवार को सड़कों पर वाहन कुछ अधिक दिखे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed